पैक्स के चेयरमैन एवं गदरपुर किसान सेवा समिति के अध्यक्ष लेखराज तनेजा ने कहा आज हम भारतीय लोकतंत्र का सबसे बड़ा त्योहार स्वतंत्र दिवस मना रहे हैं। हमारे देश को आजादी मिले 75 साल पूरे हो गए हैं। 15 अगस्त 1947 को हमारे देश को 200 वर्षों के ब्रिटिश शासन से मुक्ति मिली थी, इसलिए तब से हम हर साल 15 अगस्त का दिन स्वतंत्रता दिवस के तौर पर मनाते आ रहे हैं। यह भारत का सबसे बड़ा राष्ट्रीय पर्व है। यह दिन सिर्फ आजादी की सालगिरह का जश्न मनाने का दिन नहीं है बल्कि यह दिन इस पर भी गर्व करने का है कि आज हर भारतीय नागरिक को देश में पूरी आजादी के साथ जीवन जीने का अधिकार है। भारतीय संविधान ने हर नागरिक को समान अधिकार दिए हैं। इन्हीं अधिकारों ने हर भारतीय नागरिक को देश और समाज में सम्मान व आजादी के साथ जीने के लिए समर्थ बनाया है।
PLEASE DO NOT ENTER ANY SPAM LINK IN THE COMMENT BOX.