गदरपुर में मोनाड पब्लिक स्कूल के बच्चों द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के चलते तिरंगा रैली निकाली गई। उधम सिंह नगर जिले के गदरपुर मोनाड पब्लिक स्कूल में आजादी के 75वें वर्ष का अमृत महोत्सव मनाते हुए गदरपुर में तिरंगा रैली का आयोजन किया गया. रैली में स्कूली बच्चों एवं शिक्षकों ने भाग लिया । तिरंगा यात्रा के दौरान भारत माता की जय, घर-घर तिरंगा, हर-घर तिरंगा, आजादी का उत्सव मनाएंगे - हर-घर तिरंगा फहराएंगे के नारों से शहर देश भक्ति के रंग में डूब गया ।
लाइन में स्कूली बच्चे देशी भक्ति नारे लगाते हाथों में तिरंगे लिए एक लय में चल रहे थे। इस रैली के दौरान सभी को 13 से 15 अगस्त तक अपने घरो में झंडा लगाने का संदेश दिया। छात्रों ने बताया कि भारत आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। उल्लास से भरपूर भारत का जन जन घर-घर तिरंगा अभियान से जुड़ रहा है। इस अभियान का उद्देश्य नागरिकों के मन में राष्ट्र के प्रति कर्तव्य बोध उत्पन्न करके आगामी 25 वर्षों के संकल्पों को पूरा करने का प्रण लेना है।
PLEASE DO NOT ENTER ANY SPAM LINK IN THE COMMENT BOX.