गुजरात के सूरत शहर में एक मां अपने ढाई साल के बेटे के गुम होने की शिकायत लेकर थाने पहुंची. मामला दर्ज कराने के बाद बच्चे को लगातार तीन दिन तक पुलिस खोजती रही,
लेकिन बच्चा कहीं नहीं मिला. पुलिस ने जब इस मामले की तफ्तीश की तो गुमशुदा बच्चे की मां ही शंका के घेरे में आ गई. सख्ती दिखाते हुए पुलिस ने महिला से पूछताछ की तो महिला ने खुलासा किया कि उसने अपने बेटे की हत्या अपने प्रेमी की वजह से की. महिला ने बेटे की हत्या कर उसे कंस्ट्रक्शन साइट की टॉयलेट के लिए बनाए गए गड्ढे में फेंक दिया. महिला से जब अपने बेटे की हत्या करने और लाश को छिपाने की वजह पूछी तो उसने बताया कि वह मूलतः झारखंड की रहने वाली है. झारखंड में उसका प्रेमी रहता है, जिसने उससे कहा था कि यदि वह अपने बच्चे के साथ उसके पास आएगी तो वह उसे स्वीकार नहीं करेगा. जिसके बाद से महिला ने ये बड़ा कदम उठाया.
#CrimeNews #सूरत #गुजरात #MotherKillHerSon #Love

PLEASE DO NOT ENTER ANY SPAM LINK IN THE COMMENT BOX.