गदरपुर। पहली बार गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 1950 को मनाया गया था। यह वो दिन था जब से हम कहने लगे कि हम भारतवासियों का अपना संविधान व कानून है और हमें ब्रिटिश राज से पूरी तरह आजादी मिल गई है। साथियों यह संविधान ही है जो भारत के नागरिकों के एक सूत्र में बांधे रखता है इसलिए यह दिन हमारे लिए बेहद खास है।
74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर कंबोज धर्मशाला में शहीद ऊधमसिंह कंबोज की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर गणतंत्र दिवस को यादगार बनाया गया।
26 जनवरी के मौके पर आजादनगर वार्ड नं.10 व आदर्शनगर वार्ड नं.5 स्थित नवयुग विद्या मंदिर स्कूल में सभासद लीना संजीव झाम द्वारा गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में सम्मान से झंडा फहराया गया तदोपरांत राष्ट्रगान हुआ।
इस दौरान सभासद झाम ने कहा कि तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है इसकी शान को बरकरार रखने के लिए हम अपनी जान की कुर्बानी देने के लिए भी तैयार हैं। इस मौके पर प्रबंधक हरबंस हुड़िया, प्रधानाचार्य रमेश रानी, अंजु सती, पंजाबी महासभा महामंत्री संजीव झाम, रवि प्रकाश, कार्तिक भट्ट, रमन छाबड़ा, उपासना, रूबी, शोभा, मेहनाज, निशा, गुलिस्ता, फूलजहां, मीना, संध्या, नर्गिस, मुस्कान, नसरीन, वंश शर्मा आदि सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
PLEASE DO NOT ENTER ANY SPAM LINK IN THE COMMENT BOX.