नशे के विरुद्ध गदरपुर थाना पुलिस की एक सप्ताह के अन्दर तीसरी बड़ी कार्यवाही 01 किलो 50 ग्राम चरस के साथ 01 व्यक्ति को किया गिरफ्तार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधम सिंह नगर द्वारा नशे का कारोबार करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए । पुलिस अधीक्षक काशीपुर के आदेशानुसार क्षेत्राधिकारी बाजपुर के निर्देशन व थानाध्यक्ष थाना गदरपुर के निकट पर्यवेक्षण में थाना गदरपुर पुलिस टीम द्वारा कल दिनांक 28.11.2022 को देर सायं 22.40 बजे गुलरभोज रोड अण्डर पास के पास से अभियुक्त अर्जुन सिंह पुत्र नन्हे सिंह निवासी कूल्हा न0 02, थाना दिनेशपुर जिला ऊधम सिंह नगर के कब्जे से स्कूटी रजिस्ट्रेशन नंबर UK 06 BC 8746 में 1 किलो 50/ग्राम नाजायज चरस बरामद किया गया जिसका अन्तर्राष्ट्रीय बाजार मूल्य लगभग 10 लाख रूपये है।
अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध NDPS ACT के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए थाना गदरपुर में दिनांक 28.11, 2022 को एफआईआर नंबर 294/2022 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त का आपराधिक इतिहास के बारे मे अन्य थानो से जानकारी ली जा रही है। अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
1. नाम पता गिरफ्तारशुदा अभियुक्त-
1- अर्जुन सिंह पुत्र नन्हे सिंह निवासी कूल्हा न0 02, थाना दिनेशपुर जिला ऊधम सिंह नगर
2. बरामदगी का विवरण-
1- 1 किलो 50 ग्राम चरस नाजायज ।
2-स्कूटी रजिस्ट्रेशन नंबर UK 06 BC 8746 |
3. पुलिस टीम -
1-SO राजेश पाण्डेय
2-SI गौरव जोशी
3- कानि0 269 इमरान अंसारी
4- कानि0 173 पंकज कुमार 5- कानि0 1319 मोहन बोरा
PLEASE DO NOT ENTER ANY SPAM LINK IN THE COMMENT BOX.