GADARPUR-ARPAN FOUNDATION
कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने पार्टी को मजबूत करने की कवायद शुरु कर दी है। इसी क्रम में उन्होंने गदरपुर ब्लॉक में नये कार्यकारी अध्यक्ष की घोषणा की है। ज्ञातव्य रहे कि विजय भुड्डी पूर्व में गदरपुर नगर मंडल के अध्यक्ष रह चुके हैं तथा उनके कार्यकाल में कांग्रेस को बहुत मजबूती मिली थी।
उन्होंने अपने कार्यकाल में अनेक युवाओं को कांग्रेस से जोड़ा था तथा पार्टी क्षेत्र में काफी सक्रिय नजर आती थी, इसी पक्ष को ध्यान में रखते हुए पार्टी ने पुनः उन पर विश्वास जताया है तथा पहले से बड़ी जिम्मेदारी उनके कंधों पर दी है। विजय भुड्डी ने प्रदेश अध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी उन्हें दी है वो उसे पूरी जिम्मेदारी से निभाएंगे व पार्टी को मजबूत करने का प्रयास करेंगे।
PLEASE DO NOT ENTER ANY SPAM LINK IN THE COMMENT BOX.