रुद्रपुर। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत सारथी दिव्यांग वेलफेयर सोसाइटी के तत्वाधान में बाजपुर के पैरा ओलंपिक चैंपियन भारत कुमार व सारथी संस्था के अध्यक्ष दीपेंद्र सिंह रावत द्वारा संयुक्त रूप से तिरंगे का सम्मान सहित झंडा रोहण किया गया फिर राष्ट्रगान गाया गया।
इस मौके पर सारथी संस्था की संचालिका संध्या सक्सेना ने मां भारती की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व समर्पित करने वाले महान क्रांतिकारियो एवं स्वतंत्रता सेनानियों को कोटि कोटि नमन किया, कहा जिनकी वजह से हम आजाद हुए। साथ ही संस्था की सचिव गीतिका तोमर ने कहा कि देश की अखंडता और एकता के लिए हम तन मन धन से सहयोग प्रदान कर देश में जन्म लेने का कर्ज अदा करने के लिए भी तैयार हैं, तिरंगा हमारी आन बान शान है, जिसके लिए हम अपनी कुर्बानी देने के लिए भी तैयार हैं। इस मौके पर सारथी संस्था की शिक्षिका विमला टम्टा, शिखा ग्रोवर सहित अनेकों दिव्यांग बच्चे उपस्थित रहे।
PLEASE DO NOT ENTER ANY SPAM LINK IN THE COMMENT BOX.