महेंद्र भट्ट को भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर सुरेश खुराना ने अपने प्रतिष्ठान पर मिष्ठान वितरण कर खुशी जाहिर की । इस कार्यक्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश महामंत्री गुंजन सुखीजा, अनुसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष अश्वनी कुमार, भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कपिल गंडा, हरलोक नामधारी, डॉक्टर सोनू विश्वास, गणपति विश्वास, सर्राफा संघ के अध्यक्ष अभिषेक वर्मा, भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला कोषाध्यक्ष वकुल अरोरा, रोबिन फुटेला, मिंटू रस्तोगी, अम्बर छाबड़ा और अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित रहे । सुरेश खुराना एवं गुंजन सुखीजा ने बताया महेंद्र भट्ट को भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर पार्टी में खुशी का माहोल है । इसी के साथ महेन्द्र भट्ट को शुभकामनाएं भेंट की ।
PLEASE DO NOT ENTER ANY SPAM LINK IN THE COMMENT BOX.